सुपर स्पेशलाइज़्ड स्पाइन और नी सेंटर के रूप में जाना जा रहा ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर
सुपर स्पेशलाइज़्ड स्पाइन और नी सेंटर के रूप में जाना जा रहा ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर
एक महिला जिसने शुरुआत से ही मुश्किलों का सामना किया। जीवन के हर मौड़ पर उसने कुछ पाया तो कुछ खोया। जब अपने सर पर पिता का हाथ चाहती थी, तब उन्हें खो दिया तो जब जीवन की मुश्किलों से लड़ रही थी, तो पति को खो दिया। ऐसी स्थिति हर किसी को तोड़ कर रख देती है लेकिन वो रुकी नहीं और अपनों के लिए लगातार आगे बढ़ती रही। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर इंदौर शहर को 2008 में ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर की सौगात दी और आज यह सेंटर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रोवाइड करवा रहा है।
इलेक्ट्रो थेरेपी और एक्सरसाइज थेरेपी में भी स्थापित किए कई नए आयाम
ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर की मप्र में सिर्फ एक ही ब्रांच है जहां एडवांस तकनीक से मरीजों का इलाज किया जाता है। डॉ पिंकी का कहना है कि आज अरेंज ने ना सिर्फ इलेक्ट्रो थेरेपी बल्कि एक्सरसाइज थेरेपी में भी कई नए आयाम स्थापित किए है। हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग फिजियोथेरेपी को समझे और सर्जरी करवाने से बचे। अधिकतर मरीज दर्द से परेशान होकर सर्जरी करवाने का निर्णय ले लेते है। मेरा निवेदन है कि वे सर्जरी करवाने से पहले एक बार ऑरेंज फिजियोथेरेपी सेंटर जरूर विजिट करें। यहां अभी तक लगभग 32 हजार से ज्यादा मरीज बिना सर्जरी ठीक हो चुके हैं। सेंट्रल इंडिया में ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर ही एक ऐसा सेंटर है जहां सबसे एडवांस तकनीक से ट्रीटमेंट किया जाता है।
कुछ यूं हुई शुरुआत
डॉ पिंकी टोपीवाला का जन्म इंदौर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। जब वे सातवीं क्लास में थी तब उनके पिता गुजर गए थे। वो ऐसा वक्त था जब उनके परिवार की आमदनी इतनी नहीं थी कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके। लेकिन मां और बहन ने उनकी हिम्मत बरकरार रखी और तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई जारी रखी। सिर्फ छटी क्लास से ही वे छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से उन्होंने अपना एजुकेशन कंप्लीट किया। आज वे सर्टिफाइड लेजर थेरेपिस्ट होने के साथ-साथ मैट्रिक्स और पेन मैनेजमेंट में अचूक मानी जाने वाली ड्राय निडलिंग थैरेपी की विशेषज्ञ है। साथ ही उन्होंने जर्मनी से हाई पावर लेजर टेक्निक में विशेष योग्यता भी हासिल की। वे हेल्थ प्रोफेशनल काउंसलिंग लंदन (यूके) की रजिस्टर्ड फिजियोथेरेपिस्ट है।
ऑरेंज फिजियोथेरेपी सेंटर जो कि अब है सेंट्रल इंडिया का सबसे एडवांस थेरेपी सेंटर
इंदौर शहर में 2008 में शुरू हुआ ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर आज सेंट्रल इंडिया के सबसे एडवांस थेरेपी सेंटर के रूप में जाने जा रहा है। डॉ पिंकी टोपीवाला बताती है कि जो तकनीक अमेरिका, जर्मनी के साथ दुनिया के कई बड़े देशों में उपयोग होती में वही तकनीक आज ऑरेंज फिजियोथेरेपी सेंटर में उपयोग की जाती है। समय के साथ ही अब सेंटर पर इंदौर या प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से कई मरीज आते हैं और ठीक होकर जाते हैं। मुख्य रूप से ऑरेंज ने कमर और घुटनों के इलाज में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है जबकि इन समस्याओं के लिए अधिकतर डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे देते हैं। सबसे एडवांस तकनीक से मरीजों का इलाज किया जाता है और आज ऑरेंज फिजियोथेरेपी सेंटर एक ब्रांड के रूप में जाना जाता है।
अपनों के साथ से पाई है जीवन में बड़ी सफलता
डॉ पिंकी टोपीवाला का उनकी मां चुन्नी देवी भाटिया एवं बड़ी बहन एडवोकेट संतोष मेहरा ने हमेशा साथ निभाया है। डॉ पिंकी की बेस्ट फ्रेंड डॉ तृप्ति व्यास उनके सुख-दुःख और जिंदगी के हर फैसले में उनके साथ खड़ी रहती है। डॉ पिंकी के सास-ससुर ने उनका हमेशा काम के प्रति हौसला बढ़ाया, वे उन्हें अपनी बहु नहीं बल्कि बेटी मानते हैं। पति भावेश के साथ ही उन्होंने ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर की शुरुआत की थी। उनके दोनों बच्चे भी हमेशा उनको काम के लिए प्रोत्साहित करते है। इसके अलावा ऑरेंज फिजियोकेयर की पूरी टीम भी परिवार की तरह उनके साथ खड़ी रहती है। सभी के साथ से उन्होंने अपने जीवन में बड़ी सफलता पाई है।
खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी
कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस खुद पर भरोसा रखों और पूरी निष्ठा के साथ अपना काम करते रहो यकीन मानिए आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आपने पूरी ईमादारी के साथ मेहनत की है तो आपको उसका परिणाम पॉजिटिव ही मिलेगा। मेरा यह भी मानना है कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है।
लक्ष्य यह कि देश के हर शहर में हो ऐसा सेंटर जहां मिल सके बेहतर से बेहतर इलाज
ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर की डॉ पिंकी टोपीवाला का कहना है कि हम हमारे सेंटर को सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा स्पाइन और नी (knee) करेक्शन सेंटर बनाना चाहते हैं। यह एक ऐसा फिजियो सेंटर है जहां मरीजों की कमर व घुटनों से संबंधित सभी तकलीफे एक ही जगह पर दूर हो जाएगी। भारत के हर शहर में एक ऐसा सेंटर बनाना है जिससे लोगों को अपने ही शहर में बेहतर से बेहतर फिजियोथेरेपी मिल सके और वे दूर-दूर से आने-जाने की परेशानियों से बच सके।
लोगों की पहली पसंद क्यों है ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर
अपनी एडवांस तकनीकों के कारण आज इंदौर का अरिंज फिजियोकेयर सेंटर लोगों की पसंद बन गया है। सेंटर की परफेक्ट टीम के द्वारा मरीजों को मानसिक तौर पर इतना मजबूत बना दिया जाता है कि वो अपनी बीमारी से लड़ सके और ठीक हो सके। यहां हर मरीज की समस्या को ठीक करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। हर मरीज को एक फैमिली के तौर पर ट्रीटमेंट दिया जाता है, हर छोटी से छोटी बात को गंभीरता से लिया जाता है। ऑरेंज सेंटर का माहौल ही इतना अच्छा है कि मरीज की हर तकलीफ दूर हो जाती है और अपनी बीमारी पर जीत हासिल कर
लेता है और इसलिए आज ऑरेंज फिजियोकेयर सेंटर लोगों की पहली पसंद के रूप में सामने आया है। डॉ पिंकी टोपीवाला बताती है कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे बेस्ट स्टाफ मिला है। पूरा स्टाफ ही मेरे परिवार की तरह है। सभी के साथ से ही हम मरीजों को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दे पाते हैं।
