मरीज को ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने में मिलती है मदद

हर बीमारी के बाद रीहेब की जरूरत होती है। ऑपरेशन के बाद मरीज इससे जल्द ठीक होता है

फिट रहने के लिए जरूरी

डॉ. टोपीवाला ने कहा इसमें नई-नई टेक्निक भी आ गई है, जिसके चलते अब लोग फिट रहने के लिए भी फिजियोधथैरेपिस्ट के यहां जाना पसंद कर रहे हैं। यह वजन को कंट्रोल रखने में काफी सहयोगी थैरेपी है।

इसमें फिमेल को किस टाइम पर कैसी और हार्ट ही पेशंट को किस तरह की थैरेपी करनी है सभी डे
बातें विशेषज्ञ बताते हैं। पहले इस क्षेत्र में वे लोग… आते थे जो किसी कारण से डॉक्टर नहीं बन पाते थे लेकिन अब लोग स्पेशली इस क्षेत्र में अपना केंरियर बनाना पसंद कर रहे हैं।

रानी सती गेट स्थित ऑरेज फिजियो केयर की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पिंकी टोपीवाला बताती हैं कि मैं पिछले 20 साल से इस फील्ड में हूं। 20 साल पहले जब मैंने फिजियोथैरेपी से इलाज करने की शुरुआत की थी तो लोगों में अवेयरनेस ही नहीं थी, लेकिन अब आधुनिकता इतनी हो गई है कि ऑपरेशन के बाद भी मरीज को पूरी तरह ठीक करने के लिए फिजियोधथैरेपिस्ट की आवश्यकता होती है। हर बीमारी के बाद रीहेब की जरूरत होती है। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक तो हो जाता है लेकिन रुटिन लाइफ में दोबारा लौटने में फिजियोथैरेपिस्ट का बहुत बड़ा रोल होता है।

इसमें बिना दवा खाए आराम हो जाता है। अब इस क्षेत्र में लोग विशेष रूप से अपना केंरियर बना रहे हैं।